Home » राष्ट्रीय » भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा Ditwah तूफान, श्रीलंका में लील चुका है 150 से ज्यादा लोगों की जान

भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा Ditwah तूफान, श्रीलंका में लील चुका है 150 से ज्यादा लोगों की जान

Share :

ditwah cyclone update- India TV Hindi
Image Source : PTI
सावधान ! आ रहा है Ditwah तूफान।

नई दिल्ली: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान Ditwah भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यह तूफान आज किसी भी वक्त नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ आंध्र प्रदेश के तटों से टकराएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालात के मद्देनजर मौके पर NDRF की 14 टीमें तैनात की गई हैं। Ditwah तूफान की वजह से श्रीलंका में 150 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे नॉर्थ श्रीलंका और तमिलनाडु तटों पर चक्रवाती तूफान Ditwah पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग उत्तर की तरफ बढ़ गया।

इस रास्ते से भारत की तरफ बढ़ रहा Ditwah तूफान

Ditwah तूफान, 29 नवंबर 2025 को रात साढ़े 11 बजे साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुटेरी के तटों पर, अक्षांश 10.7°N और देशांतर 80.6°E के पास, वेदारण्यम से करीब 90 किलोमीटर पूर्व और उत्तरपूर्व, कराईकल से 90 किलोमीटर पूर्व और दक्षिण-पूर्व, श्रीलंका के जाफना से 130 किलोमीटर उत्तर और उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 160 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व व चेन्नई से 260 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।

भारत में कब पहुंचेगा Ditwah तूफान?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में Ditwah तूफान, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के समानांतर उत्तर दिशा में बढ़ सकता है। उत्तर दिशा की तरफ से बढ़ते हुए, Ditwah चक्रवाती तूफान 30 नवंबर की सुबह और शाम तक क्रमशः तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से न्यूनतम 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के साउथ-वेस्ट में केंद्रित होगा।

कोलंबो में एयरपोर्ट पर फंसे करीब 300 भारतीय

इस बीच, केरल के सीएम पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को चिट्ठी लिखकर चक्रवात Ditwah की वजह से श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद की पेशकश की। विजयन ने अपने लेटर में कहा कि चक्रवात Ditwah के कारण श्रीलंका के कोलंबो में स्थित भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी अव्यवस्था हो गई है। इस कारण से करीब 300 भारतीय यात्री फंस गए हैं। इनमें से कई केरल के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय यात्री पिछले तीन दिनों से फंसे हैं और उनके पास पर्याप्त खाना, पानी और बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। हम फंसे हुए लोगों के हालात को लेकर चिंतित हैं। केरल सरकार सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ का कहर, 150 से अधिक लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल

“केरल के CM पिनराई विजयन केरल में केंद्र के ‘गुप्त एजेंट’ हैं”, केसी वेणुगोपाल के आरोप से सियासत गरमाने के आसार

Latest India News

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market
Rashifal