Home » राष्ट्रीय » श्रीलंका से आगे बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’, दहशत में साउथ इंडिया, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश

श्रीलंका से आगे बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’, दहशत में साउथ इंडिया, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश

Share :

cyclone ditwah- India TV Hindi
Image Source : PTI
तमिलनाडु की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दित्वा।

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा का कहर टूट पड़ा है। मकान मलबा बन चुके हैं और सड़कें समंदर का रूप ले चुकी हैं। श्रीलंका की एक तिहाई आबादी अंधेरे में डूबी है, संकट इतना बड़ा है कि श्रीलंका में इमरजेंसी घोषित की जा चुकी है। श्रीलंका में कहर बरपाने के बाद ये तूफान अब साउथ इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे तमिलनाडु और पुड्डुचेरी पर भारी पड़ने वाले हैं।

श्रीलंका से आगे बढ़ रहा दित्वा तूफान उत्तरी तमिलनाडु को हिट करेगा, साथ ही पुड्डुचेरी से भी टकराएगा। दित्वा के पल पल के मूवमेंट पर मौसम विभाग नजर रखे हुए हैं। तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों को तूफान के बारे में अपडेट दिया जा रहा है।

कई तटीय जिलों में भारी बारिश

तमिलनाडु पर दितवा का किस कदर कहर टूटने वाला है, इसका असर अभी से दिखने लगा है। तटीय तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश हो रही है। समंदर में इस वक्त ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। तेज हवाएं खौफ पैदा कर रही हैं क्योंकि श्रीलंका में तो इस चक्रवात की वजह से भीषण तबाही मची है और बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ है। तमाम जगहों पर भूस्खलन, बाढ़ और अन्य दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। अब ये तूफान भारत में किसी भी वक्त नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ आंध्र प्रदेश के तटों से टकराएगा। 

cyclone ditwah

Image Source : PTI

चक्रवाती तूफान दित्वा

दित्वा की लैंडिंग से पहले ही तमिलनाडु से लेकर पुडुचेरी तक भारी बारिश हो रही है। खासकर कावेरी बेल्ट के जिलों रामानाथपुरम और नागापट्टम में बुरा हाल है। रामेश्वरम में भी जोरदार बारिश हो रही है। तूफान से निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है। अकेले तमिलनाडु में NDRF की 28 टीमें तैनात कर दी गई है। NDRF की 10 और टीमें तमिलनाडु भेजी जा रही हैं।

तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत, 149 मवेशियों की भी गई जान

तमिलनाडु के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने रविवार को बताया कि चक्रवात दित्वा के कारण तमिलनाडु में हुई बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। डेल्टाई जिलों में 149 मवेशियों की मौत हो गई है और 57,000 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें-

Explainer: चक्रवाती तूफान Ditwah कितना खतरनाक है? तमिलनाडु में 3 की हो चुकी मौत, बड़े पैमाने पर कृषि भूमि प्रभावित

श्रीलंका में भीषण चक्रवात ‘Ditwa’ के कारण लगे आपातकाल के बीच रेस्क्यू कर रही NDRF टीम, जयशंकर ने शेयर किया VIDEO

Latest India News

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market
Rashifal