Home » राष्ट्रीय » चक्रवाती तूफान ”Ditwah” भारत में कहां-कहां बरपाएगा कहर? और आज कितना गिरेगा पारा, देखें मौसम का अपडेट

चक्रवाती तूफान ”Ditwah” भारत में कहां-कहां बरपाएगा कहर? और आज कितना गिरेगा पारा, देखें मौसम का अपडेट

Share :

cyclone ditwah heavy rainfall- India TV Hindi
Image Source : PTI
चक्रवाती तूफान ”Ditwah” तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहा है।

Cyclone Ditwah Update: तमिलनाडु के समुद्री तट की तरफ बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘Ditwah’ की वजह से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु सरकार ने एक महीने में दूसरी बार ऐसे चक्रवाती तूफान का सामना करने के लिए अपनी तैयारियों को रिव्यू किया। मौसम विभाग ने 29 से 30 नवंबर के बीच तमिलनाडु के साउथ और कावेरी डेल्टा जिलों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया। दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 2 महीने से हवा की गंभीर स्थिति बनी हुई है। दिल्ली का ओवरऑल AQI 361 है। कर्तव्य पथ से इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन धुंधला दिखाई दे रहा है। स्मॉग की मोटी चादर ने दिल्ली को ढका हुआ है। विजिबिलिटी 300 मीटर के बाद कम है। वहीं, मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव और देश के अलग-अलग राज्यो में बारिश की चेतावनी जारी की।

तूफान ‘Ditwah’ कहां-कहां कराएगा बारिश?

मौसम विभाग ने कहा कि श्रीलंका के तट से और उससे सटी साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘Ditwah’ धीरे-धीरे उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। यह 30 नवंबर की सुबह तक नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे साउथ आंध्र प्रदेश के कोस्टल एरिया के पास से होते हुए साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। चक्रवाती तूफान Ditwah की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में 29-30 नवंबर और तटीय आंध्र प्रदेश-रायलसीमा के इलाके में 29 नवंबर से 1 दिसंबर की अवधि में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

भारत में कहां और कितना गिरेगा तापमान?

वहीं, तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होगा और उसके बाद इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, सेंट्रल इंडिया में अगले 48 घंटे तक मिनिमम टेंपरेचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। ईस्ट इंडिया में अगले 4 दिनों तक मिनिमम टेंपरेचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

महाराष्ट्र में अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान, 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, गुजरात में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान ज्यादा नहीं बदलेगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 

EXPLAINER: क्या खत्म होने की कगार पर ”लेफ्ट” पॉलिटिक्स? जानें केरल के सिवा कोई किला क्यों नहीं बचा पाए वाम दल

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

Latest India News

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market
Rashifal