
उमा भारती ने ममता बनर्जी को भेजा संदेश।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ी चेतावनी दी है। उमा भारती ने रविवार को कहा है कि मुगल वंश के संस्थापक बाबर के नाम पर अगर मस्जिद बनाने की कोई भी कोशिश होगी तो उसका हाल वही होगा जो कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुआ था। आपका बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने हाल ही में कहा था कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। उमा भारती ने विधायक के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बात कही है।
तृणमूल के विधायक ने क्या कहा?
दरअसल, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर ये बयान दिया था कि 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। हुमायूं कबीर ने ये भी कहा है कि इसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म गुरु शामिल होंगे।
उमा भारती ने ममता बनर्जी से क्या कहा?
भाजपा की वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली उमा भारती ने कहा- “खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने हम सम्मान करेंगे लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं। मेरी मित्र ममता बनर्जी जी को सलाह है कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की बात कहने वालों पर कार्यवाही करिए, बंगाल एवं देश की अस्मिता एवं सद्भाव के लिए आपकी भी जिम्मेवारी है।”
आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था। PTI के मुताबिक, इस घटना के बाद बड़े स्तर पर हिंसा भड़क उठी थी जिसें करीब 2,000 लोग मारे गये थे। इस मामले में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 35 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबी सुनवाई के बाद सीबीआई की एक अदालत ने इन्हें बरी कर दिया था।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने SIR को थोपा गया जुल्म बताया, जानिए एक्स पर और क्या-क्या लिखा?
”X पर लोकेशन दिखने से खुली एंटी इंडिया हैंडल्स की पोल”, अमित मालवीय ने इस आधार पर किया बड़ा दावा





