
संसद में आज SIR पर चर्चा
Parliament Session LIVE: मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर संसद में आज बहस हो रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस की जा रही है। विपक्ष की ओर से एसआईआर प्रक्रिया पर लगातार सरकार से जवाब मांगा गया है। वहीं, आज राज्यसभा में वंदे मातरम पर भी चर्चा की जा रही है। सरकार की ओर से अमित शाह पक्ष रखेंगे। सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर बहस हुई थी।
Post Views: 24




